Tuesday, 17 April 2018

तो क्या फिर बंद हो गया कपिल शर्मा का शो - Kapil Sharma

MUMBAI.  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर फिर मंडराए दुख के बादल, एक लंबे ब्रेक के बाद कपिल शर्मा ने 25 मार्च को अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ वापसी की थी। लेकिन उनके सितारे गर्दिश में ही चल रहे हैं। दो एपिसोड के बाद ही चैनल ने शो को ब्रेक दे दिया। 

हालांकि, कॉमेडियन कपिल शर्मा कब तक ऑफ एयर रहेंगे इस बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है। शो की कास्ट और क्रू मेंबर्स को भी बता दिया गया है, कि शो की शूटिंग दोबारा शुरू होने के फिल्हाल चान्स नजर नहीं आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रोड्यूसर हेमंत रूपारेल और रंजीत ठाकुर शो अलग होने की तैयारी में हैं। लेकिन शो के सेट से अभी अलग नहीं हुए हैं। सोनी चैनल कुछ दिन अभी इंतजार करने के मूड में है ।

बताना चाहेंगे कि पिछले साल सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद भी कपिल ने अपने शो द कपिल शर्मा शो  के लिए कई बार शूटिंग टाल दी थी, जिसकी वजह से कई बड़े स्टार्स कपिल से नाराज हो गए थे। इसलिए कॉमेडियन को ब्रेक देने के लिहाज से शो पिछले साल सितम्बर में बंद कर दिया गया। चैनल ने कपिल को सख्त चेतावनी दी और एक बार फिर आए लेकन चीजें एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही हैं।
 
Get Lartest Update On Kapil Sharma and Bollywood News in HIndi



kapil sharma

No comments:

Post a Comment